देहरादून में ‘ऑकेरा’ लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी का भव्य शुभारंभ आज
देहरादून, 19 मार्च 2026:
देहरादून में आज ज्वेलरी प्रेमियों के लिए एक खास अवसर है। देश की प्रतिष्ठित लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड “ऑकेरा (Aukera)” का भव्य उद्घाटन आज शाम 5 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
इस खास अवसर पर उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि शुभ्रा कपूर होंगी, जिनकी उपस्थिति इस कार्यक्रम को और भी खास बनाएगी। ‘ऑकेरा’ अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन के लिए जानी जाती है, और अब देहरादून में इसकी मौजूदगी शहर के ग्राहकों को प्रीमियम ज्वेलरी का नया अनुभव देगी।
कंपनी के अनुसार, ऑकेरा की लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ किफायती और आकर्षक विकल्प प्रदान करती है। यह ब्रांड आधुनिक ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य लोग, ज्वेलरी उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह लॉन्च देहरादून के ज्वेलरी बाजार में एक नया आयाम जोड़ने वाला माना जा रहा है।

